Ladli Behna Yojana 41 Kist: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उमरिया से एक क्लिक में 1875 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। महिलाएं cmladlibahna.mp.gov.in पर अपना स्टेटस देख सकती हैं।
मध्य प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज 14 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी कर दी। हर पात्र महिला के खाते में 1500 रुपये भेजे गए हैं।
यह रकम उमरिया जिले की मानपुर जनपद पंचायत के गुरुवाही गांव से जारी की गई। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के जरिए कुल 1875 करोड़ रुपये महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर किए।
गुरुवाही में हुआ राज्य स्तरीय सम्मेलन
मुख्यमंत्री ने उमरिया के गुरुवाही गांव में आयोजित राज्य स्तरीय लाडली बहना सम्मेलन में यह किस्त जारी की। इसी कार्यक्रम में गैस सिलेंडर रिफिल से जुड़ी योजना का पैसा भी भेजा गया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, गैर-उज्ज्वला लाडली बहना और विशेष पिछड़ी जनजातीय बहनों के लिए चल रही 450 रुपये में गैस सिलेंडर रिफिल योजना के तहत 23 लाख से ज्यादा पात्र लाभार्थियों के खातों में 115.10 करोड़ रुपये की अनुदान राशि भेजी। यह रकम भी एक क्लिक से ट्रांसफर की गई।
लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम
जो महिलाएं यह जानना चाहती हैं कि उनका नाम योजना की सूची में है या नहीं, वे घर बैठे जांच कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं। यहां आपको “अंतिम सूची” का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें। मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, उसे डालते ही अंतिम सूची खुल जाएगी।
आवेदन और भुगतान का स्टेटस कैसे देखें?
अगर आप पैसा आने से पहले ही अपने आवेदन और भुगतान की स्थिति जानना चाहती हैं, तो वह भी आसान है। आधिकारिक पोर्टल पर जाकर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें। फिर अपनी रजिस्टर्ड आईडी या समग्र आईडी से लॉगिन करें। मोबाइल पर आया ओटीपी भरते ही आपका स्टेटस स्क्रीन पर खुल जाएगा।
क्या बढ़नी चाहिए रकम?
इस योजना को लेकर यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाई जानी चाहिए और क्या नए रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू होने चाहिए। इस बारे में पाठकों से उनकी राय भी मांगी गई है।